
लालबर्रा।
शासन के निर्देशानुसार 1 नवंबर से 7 नवंबर तक मध्यप्रदेश स्थापना दिवस सभी स्थानों पर मनाया गया उसी तारतम्य में शासकीय हाई स्कूल कंजई में ७ नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के समापन समारोह में छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। आनंद बिसेन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री बिसेन ने स्कूल के जिला और प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित छात्र छात्राओं को विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया, प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए, साथ ही स्कूल प्रबंधन जनसमुदाय और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। छात्र छात्राओं को जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों ने छात्र जीवन को अच्छे ढंग से संवारने और उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए अपना सारगर्भित उद्बोधन दिया सभी को बधाइयां प्रेषित किया, कार्यक्रम गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
Post Views: 71





