समाचार
ग्ंज बासौदा -ः भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी जी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया एवं युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी श्री अखिलेष यादव जी द्वारा मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सौरभ दुबे को भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी गंज बासौदा विधानसभा के प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया।
बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो अभियान के लिए गंजबासौदा विधानसभा में युवा कांग्रेस द्वारा 256 पोलिंग बूथ के हर एक बूथ पर 5-5 यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता की तैनाती की जायेगी जिससे कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी।
नियुक्ति उपरांत समस्त कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों ने श्री सौरभ दुबे जी को बधाई दी एवं वरिष्ट न्रेतत्व का आभार माना
जिला ब्यूरो सचिन दीक्षित
Post Views: 77



1 thought on “मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सौरभ दुबे बने युवा कांग्रेस गंजबासौदा विधानसभा के प्रभारी* ।।”
मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं ।जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)