pub-1657030687483830

जिले में ओबैदुल्लागंज क्षेत्र के ग्राम तामोट में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया 1070 करोड़ की टेक्सटाईल नवीन निवेश परियोजना का अनावरण किया।

Posted on

November 4, 2022

by india Khabar 24

 

रायसेन ओबैदुल्लागंज

 

(स्थानीय युवाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को सरकार सुविधाएं देगी- मुख्यमंत्री श्री चौहान )
ओबैदुल्लागं।
रायसेन/-जिले में बीते दिन गुरुवार 03 नवम्बर 2022 को जहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार ऐसे उद्योग को तमाम सुविधाएं और सहूलियत देगी जो मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासियों को रोजगार देगी।मुख्यमंत्री ने बीते दिन गुरुवार को जहां पर रायसेन जिले में ओबैदुल्लागंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गौहरगंज तहसील के तामोट में सागर टेक्सटाइल मैन्यूफेक्चरिंग प्राईवेट लिमिटेड के 1070 करोड़ की नई परियोजना का अनावरण करने के बाद संबोधित कर रहे थे। समारोह को ओद्योगिक निवेश और प्रोत्साहन मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव एवं भोजपुर विधानसभा के विधायक सुरेन्द्र पटवा और कंपनी के चेयरमैन सुधीर अग्रवाल ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज टेक्सटाइल इंडस्ट्री में मध्यप्रदेश देश के 10 अग्रणी राज्यों में शुमार है। और उनकी कोशिश है। कि प्रदेश अव्वल स्थान पर हो। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल उत्पाद दुनिया भर में निर्यात हो रहे है। और अपनी अलग पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रारंभ हो उद्योग से प्रदेश के 3हजार से अधिक बेटे बेटियो को सीधे रोजगार मिलेगा और हजारों को अप्रत्यक्ष रूप से भी रोजगार अर्जित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका पूरा ध्यान बेटा बेटियो और भांजे भांजियों को रोजगार देने पर है। और अगले एक वर्ष में एक लाख सरकारी नौकरियों के अलावा हर माह करीब 2 लाख युवाओं को स्व रोजगार से भी जोड़ने का काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने सागर ग्रुप में 60 फीसदी कामगार महिलाए होने और परिसर के नशामुक्त होने पर संस्थान की तारीफ भी की। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों का आव्हान किया कि वे मध्यप्रदेश में निवेश करे। उन्होंने कहा कि गेंहू सहित अनेक उपज के उत्पादन में मध्यप्रदेश कई राज्यों से आगे है। प्रदेश ने निर्यात में भी कीर्तिमान स्थापित किए है। उन्होंने कहा कि उद्योग मित्र वातावरण के दृष्टिगत जनवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अलावा प्रवासी भारतीय सम्मेलन भी होगा। ओद्योगिक निवेश मंत्री ने कहा कि उद्योगों को पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सागर मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड की अत्याधुनिक नवनिर्मित टेक्सटाइल इकाई का अवलोकन किया तथा सागर ग्रुप की नवीन निवेश परियोजना का अनावरण किया। इस नवीन प्योजना के पूर्ण होने पर निर्मित फेब्रिक देश एवं 20 से ज़्यादा देशों में निर्यात किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संस्था प्रांगण में कन्या पूजन व पारीजात का पौधा-रोपण किया।
कार्यक्रम में जिले के प्रभारी और सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया, स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी सांसद रमाकांत भार्गव सिलवानी विधायक रामपाल सिंह एवं ग्राम तमोट के रामकिशोर चौहान एवं समाजसेवी ओबैदुल्लागंज नगर के जगदीश सिंह जीतू सरदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

राजेश साहू ब्यूरो चीप
इंडिया खबर 24 न्यूज

 

Posted on

November 4, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top