लालबर्रा।
28 अकटूबर 22 को रात्रि गस्त चैकिंग डयुटी एवं मंढई मेला कार्यक्रम कानून सुरक्षा व्यवस्था डयूटी हेतु हमराह आर 575 मनोज गुर्जर, आर.1475 कपिल बघेल, आर.क्र.1425 गोविन्द तोमर गये थे, डयूटी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम छतेरा में स्कूल के पास मंढई कार्यक्रम स्थल में पर्दा लगाकर अवैध रुप से कम रुपये पैसों में अधिक रुपये देने का लालच देकर रुपये पैसों का दांव लगाकर झंडी मुंडी खिला रहा है । उक्त सूचना की तस्दीक की गई जो एक व्यक्ति पर्दा लगाकर झंडी मुंडी खिलाते दिखा जिसके आसपास लोगों की भीड़ लगी थी जो खेलने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये । झंडी मुंडी खिलाने वाले व्यक्ति को घेराबंदी कर हमराह स्टाफ की मदद से पकड़ा गया । उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम अभय गजभिये पिता छन्नुलाल गजभिये जाति मरार उम्र 22 साल निवासी छतेरा थाना लालबर्रा बताया जिससे झंडी मुंडी खिलाने के संबध में वैध दस्तावेज मांगा गया नहीं होना बताया । आरोपी अभय गजभिये का कृत्य धारा 4 क म.प्र. पब्लिक गैम्लिंग एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के कब्जे से समक्ष गवाहान एक पर्दा जिसमें अंक लिखे हैं एवं झंडी मुंडी कि गोटियां ,एक डिब्बा , नगदी 520 रुपये मिले जो समक्ष गवाहान के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया । मामला जमानती होने से आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । जप्ती माल, माल खाना में जमा किया गया । आरोपी अभय गजभिये के विरुध्द धारा सदर का अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया ।
उसी प्रकार दूसरे स्थान पर
27अकटूबर 2022 को पुलिस स्टाफ आर 575 मनोज गुर्जर,सैनिक 226 लेखराम राहंगडाले सहित अपराध पतासाजी हेतु रवाना हुए थे दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पोट्टूटोला बोरी में एक व्यक्ति पर्दा लगाकर झंडी मुंडी खिला रहा है कि सूचना तस्दीक हेतू हमराह स्टाफ ग्राम पोट्टूटोला बोरी पहूंचा जहां एक व्यक्ति अवैध रुप से कम रुपये में अधिक रुपये देने का लालच देकर रुपये पैसों का दांव लगाकर झंडी मुंडी खिला रहा था आसपास लोगों की भीड़ लगी थी जो खेलने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये झंडी मुंडी खिलाने वाले व्यक्ति को घेराबंदी कर हमराह स्टाफ की मदद से पकड़ा गया जिससे उसका पूरा नाम पता पूछने पर अपना नाम कोमल पिता हरीशचंद कावरे जाति मरार उम्र 32 वर्ष निवासी पोट्टूटोला बोरी का बताया जिससे झंडी मुंडी खिलाने के संबध में वैध दस्तावेज मांगा गया जो नहीं होना बताया कोमल कावरे का कृत्य धारा 4 क म.प्र. पब्लिक गैम्लिंग एक्ट का घटित करना पाये जाने से कोमल कावरे के कब्जे से समक्ष गवाहान एक पर्दा जिसमें अंक लिखे हैं एवं झंडी मुंडी कि चार गोटी ,एक डिब्बा,नगदी 925 रुपये मिले जो समक्ष गवाहान के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया मामला जमानती होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । जप्ती माल, माल खाना में रखने प्र आर मोहर्रिर के सुपुर्द किया । आरोपी कोमल कावरे के विरुध्द धारा सदर का अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।

