pub-1657030687483830

रोटरी क्लब द्वारा बीटीआई स्कूल एवं शासकीय अस्पताल में टेबल कुर्सी प्रदान की गई

Posted on

October 4, 2022

by india Khabar 24

गाडरवाड़ा मध्यप्रदेश

गाडरवारा। गांधी जयंती के उपलक्ष में रोटरी क्लब गाडरवारा द्वारा शासकीय हॉस्पिटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया! जिसमें सर्वप्रथम गणेश जी का पूजन कर गांधीजी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया! जिसमें सर्वप्रथम रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री अशोक राजपूत जी द्वारा अपने उद्बोधन में गांधी जी के जीवन वर्णन एवं उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया गया !इसके बाद मानव सेवा संघ से श्री अनूप जी जैन द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष में विशेष वार्तालाप किया गया! शासकीय हॉस्पिटल प्रभारी श्री डॉ.राकेश बोरे जी द्वारा अपने उद्बोधन में हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं एवं पूर्ति एवं जरूरतों के लिए सभी रोटरी क्लब एवं गणमान्य नागरिकों को अवगत कराया एवं भविष्य की रणनीति के लिए कुछ जानकारी उपलब्ध कराई गई ! रोटरी क्लब द्वारा हॉस्पिटल को निरंतर सेवाएं प्रदान करने पर रोटरी क्लब का धन्यवाद ज्ञापित किया! एवं रोटरी क्लब सेवा के क्षेत्र में निरंतर जागरूक है डॉक्टर साहब द्वारा सभी रोटेरियन साथियों का आभार व्यक्त किया गया! रोटे. प्रोफेसर डॉ. रामकुमार चौकसे जी द्वारा गांधी जी के जीवन वर्णन पर कुछ लाइन प्रस्तुत की गई !गांधी जी जो कहते हैं वह करते थे !इसी उद्देश्य के साथ रोटरी की तुलना करते हुए! उन्होंने कहा रोटी क्लब जो कहता है वह करता है, कार्यक्रम के माध्यम से बोला गया ! इसके उपरांत शासकीय बी.टी.आई स्कूल गाडरवारा में एक पानी की टंकी बच्चों को पानी पीने के लिए रोटरी क्लब द्वारा प्रदान की गई! इसमें समस्त बी.टी.आई स्कूल स्टाफ प्रचार महोदय एवं रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे! स्कूल प्राचार्य श्री जय मोहन शर्मा जी द्वारा रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया !गया एवं रोटरी क्लब से पांच सीमेंट बेंच की मांग की गई जिसे तत्काल रोटरी क्लब ने उन्हें देने का आश्वासन दिया! कार्यक्रम का संचालन रोटे.नीलेश साहू द्वारा किया गया !एवं आभार रोटे.डॉ.रामकुमार चौकसे जी द्वारा किया गया! कार्यक्रम मैं शासकीय हॉस्पिटल स्टाफ एवं बी.टी.आई स्कूल स्टाफ रोटरी क्लब गाडरवारा के सभी सदस्य उपस्थित रहे!

Posted on

October 4, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

Scroll to Top