pub-1657030687483830

महर्षि स्‍कूल मण्‍डला में मानव दुर्व्यापार और महिलाओं व बालिकाओं संबंधी अपराध पर जागरूक करने चलाया गया चेतना अभियान

Posted on

October 2, 2022

by india Khabar 24

मंडला – मध्यप्रदेश

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार चेतना अभियान की शुरुआत की गई। नारी शक्ति एक नई पहल संस्था की फाउंडर प्रेसिडेंट सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता एडवोकेट डॉ नूपुर धमीजा ने बताया की चेतना अभियान के तहत बच्चों को गुड टच बैड टच, साइबर सिक्योरिटी और यातायात संबंधी जानकारी दी गई। पुलिस विभाग एवं नारी शक्ति एक नई पहल संस्था के द्वारा मण्डला में जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई

, जिसमें नारी शक्ति एक नई पहल संस्था मंडला के मेन टीम मेम्बर प्रशांत पटैल और पूजा ज्योतिषी द्वारा बताया गया कि पुलिस विभाग एवं NGO द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में चेतना अभियान में सहभागिता दी जा रही है। चेतना अभियान के तहत आज महर्षि विद्या मंदिर स्‍कूल मण्‍डला में चेतना अभियान के तहत कार्यक्रम चलाया गया । जिसमें ऊर्जा महिला सेल प्रभारी खुश्बू बिसेन, कांस्‍टेबल दीपिका सनोडिया, कांस्टेबल राखी सिंह, शाला के प्राचार्य एवं बेलवेदर इंटरनेशनल के सचिव संजय तिवारी ने बच्‍चों को गुड टच, बैड टच एवं महिलाओं को आत्‍मसुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। महिला थाने से खुश्बू बिसेन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति घटित हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु लोगों को जागरुक कर संवेदनशील बनाने हेतु चेतना अभियान नवरात्रि के नौ दिनों तक चलाया जायेगा

, इसकी केन्‍द्र सरकार की प्रशंसा की एवं स्‍कूली छात्र-छात्राओं शिक्षिकाओं को घटित होने वाले अपराधों के प्रति जागरुक होने के लिये आवश्‍यक निर्देश दिये। कार्यक्रम में महर्षि विद्या मंदिर स्‍कूल का समस्‍त स्‍टाफ, थाना मंडला का स्‍टाफ, नारी शक्ति एक नई पहल संस्‍था की फाउंडर प्रेसिडेंट सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता एडवोकेट नूपुर धमीजा, मेन टीम मेम्बर प्रशांत पटैल, मीडिया सेल पूजा ज्योतिषी, फोटोग्राफर दीपक जाट सहित स्कूल की छात्राएं उपस्थित रहीं ।

रिपोर्ट – पूजा ज्योतिषी मंडला

Posted on

October 2, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

Scroll to Top