
शहडोल मध्यप्रदेश
शहडोल 28 दिसंबर 2022– कलेक्टर वंदना वैद्य के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय के नया वार्ड 1-2 में स्वास्थ बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रथम, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर आए बच्चो को प्रमाण पत्र वितरण एवं ट्राफी दी गई। साथ ही खिलौने प्रदान किए गया। इस दौरान अभिभावको को स्पर्धा का महत्व समझाया गया एवं पोषण आहार संबंधी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर वर्षा पांडेय व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी।
संवाददाता सोनाली ठाकुर
Post Views: 85


