pub-1657030687483830

राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

Posted on

September 16, 2022

by india Khabar 24


डिंडोरी मध्यप्रदेश

समनापुर ब्लॉक के सिमरधा ग्राम में वन अधिकारियों के द्वारा बैगा परिवार की फसल को मवेशियों द्वारा चराये जाने के विरोध में राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा डिंडोरी नें कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश कार्यकारी सचिव देवेंद्र धूमकेती ने बताया कि समनापुर ब्लॉक के सिमरधा ग्राम में विशेष जनजाति बैगा परिवार निवासरत है, उनके द्वारा काबिज भूमि में कोदो-कुटकी की फसल उगाया गया था, जिसे वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा जानवरों से चराकर नष्ट किया जा रहा है ।
आगे कहा कि- उक्त घटना पर संलिप्त वन विभाग के अधिकारियों की ऊपर कार्यवाही करते हुए बैगा परिवार को मुआवजा एवं काबिज जमीन की वनाधिकार के तहत पट्टा प्रदान करने की मांग की।
ये लोग रहे मौजूद-
ज्ञापन सौंपने के दौरान कुंजन पाराशर जिला सदस्यता प्रभारी, दीपक चौहान मीडिया प्रभारी, सचिन यादव ग्राम प्रभारी, सुनील सारीवान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

सुनील ठाकुर

Posted on

September 16, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top