लालबर्रा जनपद अंतर्गत समस्त पंचायतों में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का आरंभ

Posted on

September 13, 2022

by india Khabar 24

लालबर्रा। मध्यप्रदेश

भारत सरकार व राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राहीमूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत से सैचुरेशन के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान समस्त ग्राम पंचायतों मे चलाया जा रहा है , मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का उद्देश्य राज्य सरकार विकास जन कल्याण और सूराज के लिए प्रतिबद्ध है। भारत सरकार व राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रम का लाभ पात्र व्यक्तियों तक वास्तविक रूप में समय सीमा पर पहुंचे ,यही सुशासन का मूल मंत्र है राज्य सरकार द्वारा इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए निर्णय लिया गया कि 17 सितंबर 2022 से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाकर भारत सरकार एवं राज्य शासन की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओ का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे, सरकार ने निर्देश जारी किया है कि अभियान को प्रभावी ,सुव्यवस्थित एवं समय पर क्रियान्वयन हो अभियान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जा रहा है।मंगलवार को ग्राम पंचायत कंजई के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा यह अभियान चलाया गया जिसमें घर घर दस्तक देकर ग्राम वासियों को जानकारी दी गई और ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी भी ली गई। अभियान को सफल बनाने जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों में सरपंच प्रतिनिधि व पंच आशीष बिसेन,ग्राम सचिव होमेश्वर ठाकरे, रोजगार सहायक सीताराम पंचेश्वर व समस्तआंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला मेट ने विशेष भूमिका निभाई।

रिपोर्ट प्रकाश चौहान

Posted on

September 13, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top