pub-1657030687483830

स्वयं सिद्धा – छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करने उमरिया पुलिस द्वारा दी जा रही सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

Posted on

August 27, 2022

by india Khabar 24

उमरिया मध्यप्रदेश

उमरिया- उमरिया पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार महिला थाना उमरिया के द्वारा चंदिया शासकीय कन्या विद्यालय में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई।
महिला थाना प्रभारी उमरिया अरुणा द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण के जरिये छात्राओं को मुसीबतों से निपटने के लिये तैयार किया जा रहा है. इसकी जरूरत छात्राओं को कभी भी किसी भी मुसीबत में पड़ने के दौरान पड़ सकती है. किसी तरह की छेड़खानी होने पर अपराधियों को किस तरह से मात दी जाये इसका प्रशिक्षण छात्राओं दिया जा रहा है. इसके अलावा छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति भी सजग किया जा रहा है.कार्यक्रम का मूल उदेश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए निर्भर बनाने का है जिससे वे हर चुनौती का सामना आसानी के साथ कर सके. महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को देखते हुए उन्हें ज्यादा सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से उमरिया पुलिस के द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालय महाविद्यालय में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा जिससे वो पहले से ज्यादा आत्म निर्भर और सक्षम बन सके और जरूरत पड़े तो आत्म रक्षा के इन पैतरों को इस्तेमाल कर अपना बचाव कर सकें। कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी, उप निरीक्षक लता मेश्राम, कराटे कोच कविता बर्मन, नगर रक्षा समिति सदस्य हिमांशू तिवारी,ज्योति विश्वकर्मा, सुनील प्रजापति ऋषभ त्रिपाठी प्रदीप राय व 300 छात्राएं उपस्थित रही।

रिपोर्ट इनायत अहमद

Posted on

August 27, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

Scroll to Top