pub-1657030687483830

तेज रफ्तार डम्पर ने ली युवक की जानअमोली समनापुर में अधूरी छुटी सड़क किनारे की

Posted on

August 25, 2022

by india Khabar 24

बालाघाट/ लालबर्रा।

बालाघाट जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमोली समनापुर मार्ग में जहां जो कि 400 मीटर सड़क जो कि अधूरी है के पास डम्पर ने एक युवक को ठोस मार दिया, जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। लालबर्रा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चालक द्वारा मृतक संजय उर्फ संजू अवधिया पिता रोशनलाल उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 20 लालबर्रा थाना लालबर्रा को एक्सीडेंट करने से मृतक के दाहिने जांघ व गुप्तांग में चोट आने से ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक का पुत्र सुजल अवधिया पिता संजय अवधिया,पत्नि अर्चना अवधिया पति संजय अवधिया तथा लड़की आरती पिता संजय अवधिया के कथन लेख किये गये, जिन्होंने अपने कथन में बताये कि संजय अवधिया 18 अगस्त को शाम 07 बजे संजय अवधिया घर के सामने अपने साईड में खड़े थे, जिनके चिल्लाने की आवाज आई तो परिजनों ने घर के बाहर निकलकर देखे तो संजय अवधिया घायल अवस्था में रोड़ पर पड़े थे, जिसे डम्फर क्र.MP-22-G-2244 के चालक ने तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से डम्फर चलाकर संजय अवधिया को ठोंस मार दिया था, फिर परिजनों ने संजय अवधिया को शासकीय अस्पताल लालबर्रा लेकर गये वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर साहब ने जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किये, फिर संजय अवधिया को जिला अस्पताल बालाघाट लेकर गये जहां उनकी मृत्यु हो गई। मर्ग जांच पर डम्फर क्र.MP-22-G-2244 के अज्ञात चालक का कृत्य प्रथम दृष्ट्या धारा 304 ए भादवि, 184 मो व्ही एक्ट का अपराध पाये जाने से पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। दूसरे दिन अज्ञात चालक का नाम पतासाजी करने पर उसका नाम विजय सिंह बंजारा निवासी बंडोल छपारा जिला सिवनी का रहने वाला पता चला।

इनका कहना है-

मामला दर्ज कर लिया गया है, डंपर चालक का भी पता चल गया है।

अमित भावसार
थाना प्रभारी लालबर्रा

प्रकाश चौहान
बालाघाट लालबर्रा

Posted on

August 25, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

Scroll to Top