pub-1657030687483830

ज्ञानवापी महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए नर्मदा नदी का जल लेने पहुंचीं किन्नर महामंडलेश्वर

Posted on

August 3, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश


जबलपुर, पशुपतिनाथ अखाड़े की किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी आज सुबह यहां नर्मदा नदी के किनारे ग्वारीघाट पहुंचीं। उन्होंने कहा, श्रावण मास समाप्त होने को है और इसका आखिरी सोमवार आने को है और अब तक बनारस में ज्ञानवापी में महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने की अनुमति नहीं दी गई है, इसलिए अब वे नहीं रुकेंगी और यहां से जल लेकर वहां जाएंगी।

उन्होंने कहा, मैं अर्धनारीश्वर होते हुए शिवलिंग का जलाभिषेक करूंगी, क्योंकि भगवान शिव भी अर्धनारीश्वर का ही स्वरूप हैं। सनातन धर्म के संत काशी विश्वेश्वर में नर्मदा नदी के जल से अभिषेक करना चाहते हैं। इस पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। पूरा महीना सावन महीना खत्म होने जा रहा है। उन्होंने कहा, एक अर्धनारीश्वर दूसरे नारीश्वर को जल चढ़ाने जा रही है।

उल्लेखनीय है कि किन्नर महामंडलेश्वर ने यहां ऐलान किया था कि वे 8 अगस्त को बनारस के ज्ञानवापी महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जाएंगी। हिमांगी सखी को प्रथम किन्नर भागवताचार्य का सम्मान भी प्राप्त है।

किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कहा कि सावन का महीना अर्धनारीश्वर देवाधिदेव महादेव का होता है। ऐसे में इस पवित्र महीने में वो आठ अगस्त को बनारस स्थित विश्वेश्वर ज्ञानवापी महादेव का जलाभिषेक करने हर हाल में जाएंगी। भले ही इसके लिए उनको जेल जाना पड़े या उनकी जान चली जाए।

जबलपुर से दो किन्नर साथियों और संतों को लेकर जाएंगी बनारस

हिमांगी सखी ने कहा कि वे जबलपुर से करीब दो दर्जन किन्नर-साथियों और अन्य संतों के साथ बनारस के लिए रवाना होंगी। इस मौके पर सावन माह के अंतिम सोमवार के दिन वृंदावन से भी 800 संत वाराणसी पहुंचेंगे। हम सभी लोग बनारस के गंगाघाट से गंगाजल लेकर कांवड़-यात्रा के रूप में विश्वेश्वर ज्ञानवापी महादेव का जलाभिषेक करने जाएंगे

Posted on

August 3, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top