pub-1657030687483830

ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई जबलपुर में नगर निगम के सहायक यंत्री के घर पर सुबह-सुबह मारा छापा

Posted on

August 3, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

जबलपुर आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो जबलपुर की टीम ने नगर निगम के सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला घर पर छापामार कार्रवाई करते हुए अहम दस्तावेज जप्त किए हैं।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को प्राप्त शिकायत का गोपनीय सत्यापन उप निरीक्षक विशाखा तिवारी प्रकोष्ठ इकाई , जबलपुर से कराया गया । गोपनीय सत्यापन में आये साक्ष्यों के आधार पर अपनी सेवा अवधि के दौरान सहायक यंत्री श्री शुक्ला को वैध स्त्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में उनके द्वारा किये गये व्यय एवं अर्जित संपत्ति 203 प्रतिशत होना पाया गया । अतः धारा 13 ( 1 ) बी , 13 ( 2 ) भ्रनिअ . 1988 संशोधित अधिनियम , 2018 के अंतर्गत् अपराध क्रमांक -75 / 22 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की विवेचना निरीक्षक श्री स्वर्णजीत सिंह धामी , प्रकोष्ठ इकाई , जबलपुर के द्वारा की जा रही है । विवेचना के दौरान दिनांक 3/8 / 2022 को विधिवत् मान न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर प्रातः आरोपी के निवास स्थान रतन नगर , जबलपुर में प्रकोष्ठ इकाई , जबलपुर एवं सागर की संयुक्त टीम द्वारा सर्च कार्यवाही प्रारंभ की गई जो जारी है ।

अभी तक प्राप्त साक्ष्यानुसार आरोपी द्वारा निम्नलिखित संपत्ति अर्जित करना पाया FINA गया : 1 2 3 4 +66 166 5 8 भू – खण्ड ए -16 , रतन नगर 3900 वर्ग फुट , उपरोक्त भू – खण्ड पर आलीशान भवन का निर्माण , पैतृक भू – खण्ड बी 43 रतन नगर ( 1500 वर्ग फुट ) पर पुराने मकान को तोड़कर नवीन आलीशान मकान का निर्माण , किया करेंस कार , एमपी -20 सीएम 6574 , किया सेल्टास कार एमपी -20 सीएल 2490 , मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार एमपी -20 सीई 1682 , बुलेट मोटर साइकिल एमपी -20 एमजेड 6761 , स्कूटी सुजुकी एक्सेस एमीपी -20 एसयू 1437 बैंक में जमा राशि लगभग 6,40,000 / – रूपये । सर्च कार्यवाही में प्राप्त दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के द्वारा अर्जित संपत्ति एवं व्यय का आकलन किया जावेगा । सर्च कार्यवाही निरीक्षक श्री स्वर्णजीत सिंह धामी , निरीक्षक श्रीमति उमा नवल आर्य , निरीक्षक श्रीमति प्रेरणा पाण्डेय , उप निरीक्षक श्रीमति विशाखा तिवारी , उप निरीक्षक श्रीमति फरजाना परवीन , उप निरीक्षक श्री गोविंद यादव एवं अन्य सदस्यों द्वारा की जा रही है ।

Posted on

August 3, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top