pub-1657030687483830

रवि, ध्रुव योग में आज मनेगा हरियाली तीज का पर्व, अखंड सौभाग्य के लिए सुहागन स्त्रियां करें यह काम

Posted on

July 31, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

भोपाल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया 31 जुलाई रविवार को रवि, ध्रुव योग में हरियाली तीज मनाई जाएगी। इस पर्व को नागपंचमी से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। मां चामुंडा दरबार के पुजारी रामजीवन दुबे ने बताया कि हरियाली तीज के दिन भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस तीज को छोटी तीज या श्रावण तीज के नाम से जाना जाता है। आज महिलाएं सोलाह श्रृंगार करेंगी। भगवान शिव व माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक: हरियाली तीज का त्योहार भगवान शिव व माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं माता पार्वती की पूजा करती हैं व सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं। महिलाएं नए वस्त्र, विशेषत: हरी साड़ी में सज-धज कर अपने मायके जाती हैं व तीज के गीत गाते हुए हर्षोल्लास के साथ झूलने का आनन्द लेती है और पर्व मनाती है।

हरियाली तीज 2022 शुभ मुहूर्त-

तृतीया तिथि शुरू : जुलाई 31 को दिन में 02:59 बजे से

तृतीया तिथि समाप्त : अगस्त एक दिन 04:18 बजे तक।

हरियाली तीज पर बन रहा रवि, ध्रुव योग : हरियाली तीज पर रवि, ध्रुव योग का शुभ संयोग बन रहा है। रवि योग को ज्योतिष शास्त्र में शुभ फलदायी माना जाता है। इस योग में किए गए कार्य को श्रेष्ठ माना जाता है। रवि योग 31 अगस्त को दोपहर 2:20 बजे से शुरू होकर एक अगस्त को सुबह 6:04 मिनट तक रहेगा।

हरियाली तीज की पूजा की विधि : इस दिन सुहागन स्त्रियां स्नान आदि से निवृत होकर मायके से आए हुए कपड़े पहनती हैं। फिर पूजा के शुभ मुहूर्त में एक चौकी पर माता पार्वती के साथ भगवान शिव और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद मां पार्वती को 16 श्रृंगार की सामग्री, साड़ी, अक्षत्, धूप, दीप, गंध आदि अर्पित करें। अब शिव जी को भांग, धतूरा, अक्षत, बेल पत्र, श्वेत फूल, गंध, धूप, वस्त्र आदि चढ़ाएं। इसके बाद अब गणेश जी की पूजा करते हुए हरियाली तीज की कथा सुनें। फिर भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें

Posted on

July 31, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top