pub-1657030687483830

भूलकर भी न लगाएं इन पौधों को अपने घर में, वरना खत्म हो जाएगी सारी सुख-शांति

Posted on

July 28, 2022

by india Khabar 24


धर्म

उन पौधों को भूलकर भी घर में ना लगाएं, जो दिखने में सुंदर लगते हैं। ये घर की सुख-समृद्धि खत्म कर सकते हैं पेड़-पौधों का हमारे जीवन में काफी महत्व है। जहां पेड़-पौधे हमारे जीवन में शुद्ध हवा देने के साथ-साथ अच्छा वातावरण भी प्रदान करते हैं। वहीं इन पौधों का धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्व होता है। कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो घर के लिए काफी अशुभ माने जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन पेड़-पौधों का संबंध हमारे भाग्य और दुर्भाग्य से भी होता है। कुछ पौधों को हमारे घर में नहीं लाना चाहिए। क्योंकि उन पौधों से नकारात्मक ऊर्जा संचार होने लगती है। कई पौधों के घर में होने से तरक्की में रुकावट आने लगती है। साथ ही घर से खुशहाली भी चली जाती है। जाने अनजाने में उन पौधों के कारण घर की सुख-शांति भंग हो जाती है। तो आइए जानते हैं कि किन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए।

मेहंदी का पौधा

मेहंदी के पौधे को घर के अंदर कभी भी नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक असर पड़ता है। कहा जाता है कि मेहंदी के पौधे में बुरी आत्माओं का जल्दी पड़ता है। इसलिए घर में कभी भी मेहंदी का पौधा न लगाएं।

हाथों की खूबसूरती बढ़ाने वाली मेहंदी के हैं कई और भी फायदे, जानें!

बोनसाई का पौधा

बोनसाई का पौधा दिखने में बेहद ही खूबसूरत होता है। लोग इसे अपने घर में साज-सज्जा के तौर पर लगाते हैं। लेकिन ये पौधा वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तरक्की में रुकावट पैदा करता है। इसी कारण से घर के अंदर या आंगन में इस पौधे को नहीं लगाना चाहिए।

इमली का पौधा

इमली के पौधे को घर पर कभी भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इमली के पौधे में नकारात्मक ऊर्जा का वास माना जाता है। इमली के पौधे को कभी भी तोहफे के रूप में भी नहीं देना चाहिए।

घर में उग रही है मीठी इमली। इमली : घर में एक पेड़ उगाना। इमली बोनसाई

बबूल का पौधा

बबूल के पौधे को औषधीय रूप से भरपूर माना जाता है। लेकिन इसके बाद भी इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे के घर में होने से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव पैदा होने लगता है। साथ ही मानसिक परेशानियां भी होने लगती हैं।

बबूल व बबूल की फली के फायदे | कीकर के पेड़ के लाभ | Balkrishna Patanjali

कांटेदार पौधा

घर में भूलकर भी कांटे वाले पौधे को नहीं लगाना चाहिए। गुलाब के अलावा किसी भी तरह के कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस या फिर आकर्षक दिखने वाले कोई भी कांटेदार पौधों को घरों में नहीं लगाएं। ऐसे पौधों को घर में लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है।

घर में कांटेदार पौधा लगाने से आती है निगेटिविटी, इस प्रकार के पौधें लगा सकते हैं

मुरझाया पौधा

घर में कभी भी मुरझाए हुए पौधे को नहीं लगाना चाहिए। मुरझाए पौधे के घरों में होने से बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं। घर में अगर किसी प्रकार के बुके या गुलदस्ते रखें हो तो इनके सूखने या फिर मुरझाने से पहले इन्हें घर से हटा देना चाहिए। इन मुरझाए पौधों के कारण घर में कलह होने लगती है।

Posted on

July 28, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top