pub-1657030687483830

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोली- कांग्रेस मुख्यालय में 2 अधेड़ उम्र के पुरुषों ने 18 साल की लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ा दी…

Posted on

July 23, 2022

by india Khabar 24

नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और पवन खेड़ा पर पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी 18 वर्षीय बेटी कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा है और किसी बार का संचालन नहीं कर रही है. मेरी बेटी की गलती यह है कि उसकी मां ने सोनिया और राहुल गांधी द्वारा 5,000 करोड़ रुपये की ‘लूट’ पर संवाददाता सम्मेलन किया.
अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं राहुल गांधी को 2024 में अमेठी लोकसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ने की चुनौती देती हूं, और मैं वादा करती हूं कि वह फिर से हारेंगे. स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के उन आरोपों पर कहा कि उनकी बेटी अवैध बार का संचालन कर रही है. मैं कानून की अदालत, लोगों की अदालत में जवाब मांगूंगी.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में 2 अधेड़ उम्र के पुरुषों ने 18 साल की लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का दुस्साहस किया. उसका दोष है कि उसकी मां 2014,2019 में राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ी व सोनिया गांधी,राहुल गांधी के 5,000 करोड़ की लूट पर PC की है.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी जोइश ने गोवा के एक ‘‘अवैध बार’’ में अपनी संलिप्तता के आरोपों को शनिवार को ‘‘निराधार’’ करार दिया और कहा कि वह न तो रेस्तरां की मालकिन हैं और न इसे चला रही हैं. मंत्री ने कांग्रेस पर हमला किया.

जोइश ईरानी की ओर से उनके वकील कीरत नागरा ने एक बयान जारी करके अपनी मुवक्किल के खिलाफ आरोपों से इनकार किया और कहा कि स्मृति ईरानी के राजनीतिक विरोधियों ने उनके खिलाफ “मनगढ़ंत” आरोप लगाए हैं, जिनका एकमात्र उद्देश्य राजनीतिक नेता की बेटी होने के कारण मुवक्किल (जोइश) को बदनाम करना है.

मीडिया रिपोर्ट्स के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ईरानी की बेटी गोवा में एक “अवैध बार” चला रही हैं. कांग्रेस ने यह भी मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए. जोइश का बयान इन खबरों के बाद आया है.

कांग्रेस ने इसे ‘‘बहुत गंभीर मुद्दा’’ करार देते हुए बार को भेजे गए कथित ‘कारण बताओ नोटिस’ की एक प्रति भी साझा की है और कहा है कि अधिकारियों के कथित दबाव के बाद नोटिस देने वाले आबकारी अधिकारी का तबादला किया जा रहा है. जोइश के वकील ने हालांकि कहा कि उन्हें किसी भी प्राधिकरण से कोई नोटिस नहीं मिला है.

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा था कि ईरानी परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और उनकी बेटी गोवा में कथित तौर पर एक रेस्तरां चला रही हैं, जिसमें “फर्जी लाइसेंस” से एक बार चल रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘स्मृति ईरानी की बेटी द्वारा लिया गया लाइसेंस एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर है, जिसकी मई 2021 में मृत्यु हो गई थी, और लाइसेंस गोवा में जून 2022 में लिया गया था. लेकिन जिस व्यक्ति के नाम पर लाइसेंस है, उसकी मृत्यु 13 महीने पहले हुई थी. यह अवैध है.”

Posted on

July 23, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top