pub-1657030687483830

अश्लील है ये SDM ! छात्रा को अकेला देख एसडीएम का डोला ईमान, गंदी बातें कर की छेड़खानी, फिर…

Posted on

July 5, 2022

by india Khabar 24

झारखंड हिमाचल प्रदेश

झारखंड एसडीएम के तौर पर तैनात आईएएस सैयद रियाज अहमद के खिलाफ आईआईटी की छात्रा ने सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप लगाया है. पीड़िता ने स्थानीय महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी आईएएस को हिरासत में ले लिया है.

बता दें कि, आईआईटी के 20 छात्र- छात्राएं झारखंड के खूंटी में एकेडमिक टूर और इंटर्नशिप के लिए आए हैं. मामला बीते 2 जुलाई का है, जिसकी एफआईआर 4 जुलाई की रात दर्ज की गई है. बताया गया कि छात्राओं को एसडीएम ने पार्टी नाम पर अपने आवास में बुलाया था. पार्टी में ड्रिंक्स भी परोसा गया.आरोप है कि इसी दौरान एसडीएम बात करने के बहाने लड़की को अकेले में ले गए और उसके साथ अश्लील बातें की. इतना ही नहीं एसडीएम छात्रा से छेड़खानी करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया. इस पर छात्रा खुद को बचाते हुए अपने साथियों के साथ वहां से निकल गई.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है और मध्य प्रदेश के एक कॉलेज से आईआईटी की पढ़ाई कर रही है. इस मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज हुई है. 4 जुलाई की शाम छात्रा जब एफआईआर दर्ज कराने पहुंची तो प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.

खूंटी एसपी अमन कुमार और डीसी शशि रंजन ने छात्रा द्वारा सेक्सुअल हरासमेंट की एफआईआर दर्ज कराए जाने की पुष्टि की है. एसपी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिए एसडीएम को हिरासत में लिया है. एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद शादीशुदा हैं. उनकी पत्नी भी आईएएस हैं, जो छत्तीसगढ़ में एसडीएम के तौर पर पोस्टेड हैं.

Posted on

July 5, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top