pub-1657030687483830

स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम एक और शर्मनाक रिकार्ड, बने टेस्ट में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज…

Posted on

July 2, 2022

by india Khabar 24

किकेट

क्रिकेट इसीलिए मजेदार है. रिचर्ड्स, सहवाग और सचिन तेंदुलकर, एडम गिलक्रिस्ट जैसे महारथी जो नहीं कर पाते, वह जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) बल्ले के साथ कर देते हैं. और मानो सालों पहले अपनी जिंदगी में बड़ा दाग झेलने के बाद इंग्लिश सीमर स्टुअर्ट ब्रॉड की जिंदगी में एक और बड़ा गम इंग्लैंड के खिलाफ एजबस्टन में खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन लिखा हुआ था. जब हर कोई मानकर चल रहा था की रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद भारत बमुश्किल ही चार सौ का आंकड़ा छू पाएगा, तब महज पांच मिनटों के भीतर आयी आंधी ने मेहमान टीम को चार सौ के पार पहुंचा दिया. और इसका श्रेय गया कप्तानी कर रहे भारतीय दस नंबर बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah Record) को, जिन्होंने मानो पांच मिनट के भीतर ही बल्ले से सुनामी ला दी. और इस सुनामी से बुमराह ने वह बड़ा कारनामा कर डाला, जो 145 साल के टेस्ट इतिहास में पहले कभी नहीं ही हुआ था. भारत की पारी खत्म होने से पहले स्टुअर्ट ब्रॉड पारी का 84वां ओवर लेकर आए थे. और मानो बुमराह उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. बुमराह पहली ही गेंद से उनके ऊपर टूट पड़े. पहली गेंद पर चौका, दूसरी वाइड से पांच रन आ गए. तीसरी नौ बॉल. फिर बुमराह के बल्ले से 4, 4, 4,6. बुमराह का बल्ला एक गदा की तरह दे-दनादन ब्रॉड को कूटता रहा. और अपनी पिटायी पर खिसियानी बिल्ली खंबा नोचते हुए बस मुस्कुराते रहे इंग्लिश सीमर. और जब ओवर खत्म हुआ, वह ओवर में 35 रन लुटा चुके थे. और यह बन चुका था टेस्ट इतिहास के लगभग 145 साल का सबसे महंगा ओवर. इससे पहले साल 2003-04 विंडीज के कप्तान ब्रायन लारा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानेसबर्ग में आरजे पीटरसन के ओवर में चार चौकों और 2 छक्कों से 28 रन बनाए थे. और टेस्ट इतिहास में तीन बल्लेबाजों ने एक ओवर में 28 रन बनाने का कारनामा किया हुआ है, लेकिन बुमराह इन तीनों को पछाड़ते हुए सबसे ऊपर जाकर बैठ गए हैं. 
 
इससे  पहले सभी को याद है कि साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के जड़े थे, जिससे करोड़ों भारतीय आज भी यू-ट्यूब पर लुत्फ उठाते हैं. वहीं, अब युवी के बाद टेस्ट क्रिकेट में एक और भारतीय खिलाड़ी ने ब्रॉड को एक और बड़ा गम दे  दिया है. 

Posted on

July 2, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top