pub-1657030687483830

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष • जेपी नड्डा कल से दो दिन मप्र के प्रवास
पर

Posted on

May 31, 2022

by india Khabar 24

भोपाल मध्यप्रदेश

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी 1 जून से दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे 1 जून को भोपाल एवं 2 जून को जबलपुर में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 1 जून को भोपाल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत होगा। निर्धारित कार्यक्रम के + अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 जून को प्रातः 10 बजे विमानतल पहुचेगे प्रातः 10.30 बजे स्टेट हैगर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश व जिले के पदाधिकारी अगवानी करेंगे। यहा पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। जिसके पश्चात यहां से प्रात: 11.30 बजे ईदगाह हिल्स स्थित गुरुद्वारा नानक टेकरी पहुंचकर दर्शन कर मत्था टेकेगे। यहां से दोपहर 12 बजे शहीद स्मारक पहुचकर शहीदों को पुष्पाजलि अर्पित करेंगे। दोपहर 12.15 बजे सात न. स्थित नेताजी सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर पहुचेंगे। दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.45 बजे मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल की परिचय बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 3.25 बजे मोतीलाल नेहरू कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। वृहद बैठक के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी शाम 5 बजे राजाभोज जबलपुर रवाना होंगे

Posted on

May 31, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top