pub-1657030687483830

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर निकली रैली डॉ रत्नेश कुररिया ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Posted on

May 31, 2022

by india Khabar 24


जबलपुर मध्यप्रदेश

जबलपुर। विश्व तंबाखू निषेध दिवस पर आईडीए ( इंडियन डेंटल असोसिएशन ) जबलपुर के तत्वावधान में शहर के दन्त चिकित्सकों ने समाज में जन जागरूकता के लिए एक अनूठी पहल करते हुए साइकिल रैली
(साइक्लोथोन्न) का सफल आयोजन किया।
साइकिल रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया एवं शहर के वरिष्ठ दंत विशेषज्ञ डॉ राजेश धीरावानी द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया ।

आईडीए जबलपुर सचिव डॉ निष्कर्ष जायसवाल ने जानकारी दी की रैली में सभी डाक्टर तंबाकू, गुटखा, सुपारी, सिगरेट एवं उससे बने पदार्थो का विरोध दर्शाते हुए संदेशबद्ध बैनर और पैंपलेट लेकर अपने निर्धारित मार्ग राइट टाउन स्टेडियम, तीन पत्ती चौराहा, मालवीय चौक, लार्डगंज, बड़ा फुहारा होते हुए विक्टोरिया अस्पताल पहुंचे, जिससे शहर के मुख्य मार्गो पर जनता का ध्यान आकर्षित हुआ और लोगो में जागरूकता बढ़ी।

जबलपुर एंटी टोबेको नोडल अधिकारी डा संजय छत्तानी ने बताया की रैली विक्टोरिया अस्पताल प्रांगण में संपन्न हुई ,जँहा हितकारिणी डेंटल कॉलेज एवं हितकारिणी नर्सिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं ने डा हिमाषा दरयानी के मार्गदर्शन में तंबाकू के दुष्परिणामों को दर्शाते हुए एक विशेष नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति का आयोजन किया गया जिसे देख सैकड़ों दर्शनार्थी प्रभावित हुए। इसके साथ ही एक प्रचार-प्रसार रथ के माध्यम से तम्बाकू से होने वाले दुष्परिणामों तथा कोटपा एक्ट की विभिन्न धाराओं को प्रदर्शित क्या गया है को भी जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जा रहा है ।
ये रहे मौजूद
आईडीए जबलपुर अध्यक्ष डॉ यशीश अरोरा और हितकारिणी डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के डीन डा रोहित मिश्र ने मुख्य अतिथि के साथ सम्मिलित सभी अधिकारीगण एवं वरिष्ठ चिकित्सकगण डीएचओ डॉ डी जे मोहंती, डॉ धीरज धवंडे, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील,डॉ वी एस कोहली, डा वाई सी चाउ, डा जी डी अवधिया, डा मरकाम, डा दीपक साहू सहित उपस्थित सभी लोगों का आभार माना ।

Posted on

May 31, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top