pub-1657030687483830

राज्य सभा इलेक्शन:- भाजपा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान जाने यूपी समेत नौ राज्यों से किसे मिला मौका

Posted on

May 29, 2022

by india Khabar 24

विस्तार

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस सूची में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत नौ राज्यों से 16 लोगों को उम्मीदवार बनाया हैइस सूची में सबसे ज्यादा छह उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को महाराष्ट्र और निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाने का एलान किया है। आइए जानते हैं किन-किन राज्यों से भाजपा ने किन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है…


राज्य सभा उम्मीदवार
मध्य प्रदेश:- कविता पाटीदार
कर्नाटक :- वनिर्मला सीतारमण; जग्नेश
महाराष्ट्र:- पीयूष गोयल;अनिल; सुखदेव बोंडे
राजस्थान:- घनश्याम तिवारी
उत्तर प्रदेश:- लक्ष्मीकांत बाजपेई राधामोहन अग्रवाल,सुरेंद्र सिंह तोमर ,बाबूराम निषाद , दर्शना सिंह ,संगीता यादव
उत्तराखंड:- डॉ. कल्पना सैनी
बिहार:- सतीश चंद्र दुबे,शंभू शरण पटेल
हरियाणा:- कृष्ण लाल पंवर

दरअसल, 15 राज्यों की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिन राज्यों की राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड शामिल हैं।

किस राज्य की कितनी सीटों पर चुनाव होने हैं?
उत्तर प्रदेश से 11 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है। इन सांसदों में भाजपा के पांच सदस्य, समाजवादी पार्टी के तीन, बसपा के दो और कांग्रेस के एक सांसद हैं।
बिहार से चुने गए पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल भी पूरा हो रहा हैं। इसमें आरजेडी की मीसा भारती, भाजपा नेता सतीश चंद दुबे और गोपाल नारायण सिंह के अलावा जदयू के राम चंद्र मिश्रा शामिल हैं। इसके अलावा एक और सीट शरद यादव के पास थी।
झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब की दो-दो सीटों पर चुनाव होंगे।
ओडिशा, मध्य प्रदेश की तीन-तीन, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की चार-चार सीटों पर नए सदस्य चुने जाने हैं।
महाराष्ट्र, तमिलनाडु की छह-छह और उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव होंगे।

बीजद के चार प्रत्याशियों का एलान
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बीजू जनता दल (बीजद) के चार उम्मीदवारों की रविवार को घोषणा की। बीजद ने तीन नए प्रत्याशियों- सुलता देव, मानस रंजन मंगराज और निरंजन बिशी के नामों की घोषणा की है। इसके अलावा सस्मित पात्रा को दोबारा नामित किया गया है। राज्य में नवीन पटनायक नीत सरकार के पांचवें कार्यकाल की तीसरी वर्षगांठ वाले दिन यह घोषणा की गई।

कर्नाटक: टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने इस्तीफा दिया
इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एचएन चंद्रशेखर ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की कर्नाटक इकाई से इस्तीफा दे दिया है। एच एन चंद्रशेखर को ‘मुख्यमंत्री चंद्रू’ के नाम से भी जाना जाता है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार को शनिवार को भेजे अपने त्याग पत्र में चंद्रशेखर ने कहा कि वह लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से विशाल ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि चंद्रशेखर राज्यसभा टिकट के लिए इच्छुक थे और पार्टी की ओर से इनकार के बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया।

Posted on

May 29, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top