pub-1657030687483830

नेपाल प्लेन 6 घंटे बाद मिला 4 भारतीयों समेत 22 लोग सवार थे,

Posted on

May 29, 2022

by india Khabar 24

नेपाल

नेपाल प्लेन छह घंटे बाद मिला तारा एयरलाइन का विमान, चार भारतीयों समेत 22 लोग थे सवार

सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा नेपाल सेना को दी गई जानकारी के मुताबिक तारा एयर का विमान मनापति हिमाल के भूस्खलन के चलते लामचे नदी के मुहाने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। नेपाल सेना जमीन और हवाई मार्ग से घटनास्थल की ओर बढ़ रही है। ख़बर सुनें विस्तार भारत के पड़ोसी देश नेपाल में पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरने वाले तारा एयरलाइंस के विमान 9 NAET का संपर्क टूट गया। इस विमान ने सुबह 9.55 बजे उड़ान भरी थी। लापता विमान में चार भारतीय, तीन जर्मन तथा शेष नेपाली नागरिक थे। डबल इंजन विमान में चालक दल सहित कुल 22 यात्री थे। इस बीच एयरलाइन ने सभी यात्रियों की सूची जारी की है, जिनमें चार भारतीयों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, रितिका त्रिपाठी और वैभवी त्रिपाठी के रूप में की गई है। इस बीच नेपाल की सेना के हवाले से बड़ा दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तारा एयरलाइंस का लापता विमान मिल गया है। नेपाली सेना के मुताबिक, विमान मुस्तांग के कोवांग में देखा गया है। हालांकि, विमान की स्थिति के बारे में सटीक जानकारी अब तक नहीं मिली है। सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा नेपाल सेना को दी गई जानकारी के मुताबिक तारा एयर का विमान मनापति हिमाल के भूस्खलन के चलते लामचे नदी के मुहाने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। नेपाल सेना जमीन और हवाई मार्ग से घटनास्थल की ओर बढ़ रही है। माउंट धौलागिरी से मुड़ने के बाद टूटा था संपर्क मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि विमान को मस्टैंग जिले में जोमसोम के आसमान के ऊपर देखा गया था

Posted on

May 29, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top