
दिल्ली
काफी लंबे समये से कांग्रेस पार्टी में नाराज चल रहे गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे की खबर उन्होंने ट्वीट के जरिये दी है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद में भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा।
लगातार नेताओं और हाईकमान पर सवाल खड़े कर रहे थे
बता दें कि हार्दिक काफी लंबे वक्त से पार्टी से नाराज चल रहे थे और लगातार प्रदेश के नेताओं और हाईकमान पर सवाल खड़े कर रहे थे। बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव होने में कुछ वक्त ही बचा है। ऐसे में हार्दिक पटेल के इस्तीफे से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पटेल ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को सौंपा है।


