
नरसिंहपुर मध्य प्रदेश
यह दो सड़कें नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के ग्राम चिनकी उमरिया के नजदीक की हैं। ठेकेदार का कमाल और तकनीक यह है कि वह डामर वाली सड़क के गड्ढों को मिट्टी व मुरम भर रहे हैं और सीमेन्ट वाली सड़क की दरारों को डामर से भरा जा रहा है। है न कमाल की बात यह सड़कें 17 गांव से जुड़ी हुई हैं, इन सड़कों का मुद्दा बीते विधानसभा चुनावों में बड़े जोर-शोर से उठा था, पंचायतें लगाई गई थीं और ग्रामीणों ने जमकर विरोध दर्ज कराया था तब कहीं जाकर इन सड़कों का निर्माण हुआ था। इन 17 गांव की सड़कों की हालत यही है, घटिया निर्माण कार्य ने एक बार फिर निर्माण एजेंसी सहित ठेकेदार के कार्यों की कलई खोलकर रख दी है
Post Views: 54


