

सिवनी मध्य प्रदेश
सिवनी:- आज दिन- बुधवार, दिनांक 11/05/2022 को अपरान्ह 04:00 बजे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त किया। विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने अपरान्ह 04:30 बजे सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कंडीपार पहुंचकर निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण का निरीक्षण किया। तथा किये जा कार्यों के संबंध मे जानकारी प्राप्त किया।जहां पर विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने कार्य के अतंर्गत निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में बन रहे चार हजार स्क्वरफिट में आठ मंजिला इमारत का इंटर हॉस्टल, उन्नीस हजार स्क्वरफिट में नौ मंजिला यू. जी. हॉस्टल, सत्तर हजार स्क्वरफिट में चार मंजिला मेडिकल कॉलेज भवन एवं चार हजार छः सौ स्क्वरफिट मे आठ मंजिला डॉक्टर्स आवासीय भवन निर्माण कार्य को देखा। इसके साथ ही आपने मेडिकल कालेज के माडल को देख अधिकारियों से चर्चा किया। इस अवसर पर सर्वश्री सुरेश सनोडिया जी, श्याम मिलन पांडे जी, सुदीप ठाकुर जी, शेरसिंह उईके जी जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, विभागीय अधिकारी व कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी लोग उपस्थित थे।


