
सिवनी मध्य प्रदेश
सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन जी द्वारा सिवनी नगर मे विभिन्न विकास कार्यो को लेकर राशि प्रदाय किये जाने हेतु मान. मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री जी से मांग की जाते रही है। जिस पर शासन द्वारा नगरपालिका को विभिन्न कार्यों के लिए क्रमश: राशि 134.48 लाख एवं 12.00 लाख के साथ ही नगरीय निकाय सिवनी मे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1668 आवासों की स्वीकृति जारी की गयी है जिसके लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने क्षेत्रीय जनों की ओर से यशस्वी मुख्यमंत्री जी एवं विभागीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Post Views: 83


