pub-1657030687483830

1 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, आज से करा सकेंगे स्लॉट बुकिंग

Posted on

November 25, 2026

by india Khabar 24

शहडोल। जिले के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 1 दिसंबर से 20 जनवरी तक समर्थन मूल्य (MSP) पर धान उपार्जन का महाअभियान शुरू होने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन और संबंधित विभाग ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अपनी उपज बेचने के इच्छुक किसान 25 नवंबर से अपनी सुविधा अनुसार स्लॉट बुकिंग करा सकेंगे।

पंजीयन और रकबे के आंकड़े

• विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, इस खरीफ सीजन में जिले के 53,242.25 हेक्टेयर रकबे में धान की बोवनी की गई थी।

• समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए कुल 33,371 किसानों ने पंजीयन कराया है।

• प्रशासन की तत्परता के चलते इन सभी पंजीकृत किसानों का शत-प्रतिशत सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है।

स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया

• उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए स्लॉट बुकिंग को अनिवार्य किया गया है।

• किसान 25 नवंबर से अपने नजदीकी उपार्जन केंद्र, ऑनलाइन सेंटर या कियोस्क के माध्यम से स्लॉट बुक कर सकेंगे।

• निर्धारित तिथि और केंद्र पर स्लॉट बुक होने के बाद ही किसानों की उपज तौली जाएगी, जिससे केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके।

• पिछले वर्ष की तरह इस साल भी जिले में लगभग 59 उपार्जन केंद्र बनाए जा रहे हैं, हालांकि किसानों की सुविधा को देखते हुए केंद्रों में आंशिक बदलाव संभव है।

भंडारण के लिए विशेष इंतजाम

• भंडारण की समस्या से निपटने के लिए विभाग ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है।

• मिलरों की लेटलतीफी और पिछले वर्ष के कार्यों का पूरा भुगतान न हो पाने के कारण कई शासकीय ओपन कैपों से अब तक पुराने धान का उठाव नहीं हो सका है।

• इसी को देखते हुए नई फसल को सुरक्षित रखने के लिए ब्यौहारी, बुढ़ार और जयसिंहनगर तहसीलों में अस्थायी कैप तैयार किए जाएंगे, ताकि खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

“जिले में 1 दिसंबर से धान की खरीदी शुरू की जा रही है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। किसान अपनी उपज बेचने के लिए 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग करा सकते हैं।”— भागीरथी लहरे, प्रभारी खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी

शहडोल  से सत्येन्द्र  सोनी

Posted on

November 25, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top