जबलपुर (वि.)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे दो दिवसीय प्रवास पर बुधवार, 25 नवंबर को सुबह 5 बजे जबलपुर पहुंचेंगे।
अपने इस प्रवास के दौरान वे विहिप महाकौशल प्रांत और जबलपुर विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे वर्तमान में चल रहे ‘हितचिंतक अभियान’ के कार्यों में सहभागिता करने के साथ ही संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करेंगे।
इसके अतिरिक्त, श्री परांडे शहर के शिक्षकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं और अन्य प्रबुद्धजनों के साथ विभिन्न सामाजिक व संगठनात्मक विषयों पर संवाद भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमों के समापन के बाद वे गुरुवार, 26 नवंबर को शाम 5 बजे डुमना एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
Views: 13




