pub-1657030687483830

नीमखेड़ा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया पौधारोपण, रोपे गए 350 पौधे

Posted on

October 5, 2026

by india Khabar 24

जबलपुर/शहपुरा:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे एक दिवसीय ‘सेवा संकल्प अभियान’ (सेवा सेतु – सेवा मेरा योगदान) के तहत सोमवार को एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शहपुरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम नीमखेड़ा में माँ नर्मदा के पावन तट पर स्वयं अपने हाथों से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक (बरगी) श्री नीरज सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण और प्रकृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आम, आंवला, और नीबू आदि फलदार व छायादार प्रजातियों के करीब 350 पौधे रोपे गए। अभियान में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर और पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि पौधे लगाना जितना जरूरी है, उससे कहीं अधिक आवश्यक उनका संरक्षण करना है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों और ग्राम पंचायत से अपील की कि वे इन पौधों की उचित देखभाल करें ताकि ये बड़े होकर क्षेत्र को हरा-भरा और समृद्ध बना सकें।
इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ श्री पी.एल. यादव, स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच सहित कई विभागीय अधिकारी और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Posted on

October 5, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top