नरसिंहपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान: आँगन मिलन सेवा’ के अंतर्गत जिला नरसिंहपुर के चौगान मंडल स्थित ग्राम सलगापुर के आँगनवाड़ी केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं ग्रामीण महिलाओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के प्रारंभ में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता सुश्री उर्मिला फौजदार ने राज्य शासन द्वारा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी के पत्र का सस्वर वाचन किया गया, जिसमें महिला सशक्तीकरण और समाज के सर्वांगीण विकास का संदेश दिया गया था।
दो बेटियों वाली माताओं का किया सम्मान
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम में विशेष पहल की गई। इस दौरान दो बेटियों वाली माताओं को मंच से सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थित ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
आयोजन में चौगान मंडल अध्यक्ष श्री सीमांत सिंह जी राजपूत एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाठक विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही शोभाराम जी विश्वकर्मा, नीरज कौरव, भूरेलाल मेहरा, दिनेश स्वामी, नीरज फौजदार, गाँव के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएँ उपस्थित रहीं।




