pub-1657030687483830

शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

Posted on

May 8, 2026

by india Khabar 24

शहडोल 08 मई 2026- —-मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में आवेदन शुरू,

मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं को योजना का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। योजना के तहत इच्छुक युवा स्वयं का उद्योग, सेवा या व्यवसाय स्थापित करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु कक्षा 8वीं की अंकसूची, आधार कार्ड (रेडाक्टेड), पैन कार्ड, समग्र आईडी, नवीनतम फोटो तथा प्रोजेक्ट रिपोर्ट सहित आवश्यक दस्तावेज जमा करना होंगे। 10 लाख रुपये से अधिक ऋण के मामलों में सी.ए. द्वारा प्रमाणित प्रोजेक्ट रिपोर्ट अनिवार्य रहेगी। इच्छुक आवेदक samast.mponline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य जिले के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना और सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देना है।

शहडोल से सत्येंद्र सोनी

Posted on

May 8, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top