pub-1657030687483830

एक बालिग ओर दो नाबालिग ने हत्या को दिया अंजाम हत्या का कारण जान आपके भी खडे हो जायेंगे रोंगटे

Posted on

July 12, 2025

by india Khabar 24

सिवनी (संदीप ठाकुर)

पहचान कि गई जिसे शास्त्री वार्ड थाना कोतवाली निवासी पवन उर्फ सोनु पारासर के रुप मे पहचाना जाता है जिसके बाद पचंनामा के दौरान पाया गया कि मृतक के शव पर गर्दन एवं सिर में चाकू के घाव दिखाई दे रहे थे जिसे प्रथम दृश्टया हत्या का मामला दिखाई दे रहा था।

 

 

वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल निरीक्षण किया गया साथ ही स्थानीय पुलिस थाना द्वारा घटनाक्रम को सूक्ष्मता से जांच मे रखकर एक्पर्ट टीम से भी परीक्षण कराया गया।

प्रथम दृष्टया कुछ युवको को अभिरक्षा मे लिया गया जिनका मृतक के साथ उठना बैठना था। जो पूछताछ दौरान मानेगांव निवासी घनश्याम प्रजापति पिता मदनपाल प्रजापति उम्र 19 साल द्वारा चाकू से मारकर हत्या करना पाया जा रहा है इस मामले में बताया जा रहा है कि मृतक सोनू पाराशर के जेब में 7000 हजार रूपये थे जिसे पाने के लिए हत्या के आरोपी द्वारा किराये का किराया चुकाने के लिए मृतक सोनू पाराशर को मारकर उसके जेब से पैसे निकालकर शव को बोरे में भरकर गडढे में फेक दिया। उक्त घटनाक्रम में कुछ साथी किशोर बालक की संलिप्तता होना भी पाई जा रही है जो पूछताछ में है।

 

 

मृतक के शव को पीएम उपरांत उनके परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया है। आगे हत्या के कारणो का जल्द खुलासा किया जायेगा।

पूछताछ पर संदेही आरोपी – 1. घनश्याम प्रजापति पिता मदन पाल प्रजापति उम्र 19 साल नि. मानेगांव थाना डूंडासिवनी 2. नाबालिक किशोर (02) की लिप्तता भी बताई जा रही है।

Posted on

July 12, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top