pub-1657030687483830

जीवन मे गुरु का स्थान सर्वोच्च. जिला स्तर पर गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम मॉडल स्कूल में आयोजित.

Posted on

July 10, 2025

by india Khabar 24

 

जबलपुर,
गुरु पूर्णिमा का जिला स्तरीय कार्यक्रम आज पंडित लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक
विद्यालय मॉडल स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के सेवानिवृत एवं कार्यरत दस
उत्कृष्ट शिक्षकों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने कहा कि गुरु के ज्ञान के
बिना सफल जीवन कि कल्पना नहीं कि जा सकती। गुरु ही हमें हाथ पकड़कर सही मार्ग दिखलाता है,
गुरु का स्थान सर्वोच्च है। कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने भी अपने विचार
रखे। उपस्थित बच्चों ने गुरुओं को नमन किया तथा जीवन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जिन शिक्षकों का सम्मान किया गया उनमें सेवानिवृत प्राचार्य श्री मुकेश तिवारी, श्री
राकेश शर्मा एवं ⁠श्री अरविंद अग्रवाल, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री इंद्रपुरी गोस्वामी, श्री शैलेष पाठक उप प्राचार्य
संदीपनी स्कूल मेडिकल, रश्मि मेहता माध्यमिक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
ब्यौहारबाग, श्री मीनुकान्त शर्मा व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोकलपुर, सुश्री
आरती तिवारी माध्यमिक शिक्षक उतृष्ट विद्यालय जबलपुर एवं श्री संजय चौबे प्राथमिक शिक्षक
प्राथमिक शाला शंकरनगर बेलखाड़ू शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य उपमा गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी मधुमिता हाजरा, अजय रजक,
कृष्णकांत शर्मा, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने
बताया कि शासन के निर्देशानुसार पूरे जिले मे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी शासकीय एवं अशासकीय
विद्यालयों मे कार्यक्रम आयोजित किए गये।

Posted on

July 10, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top