लाड़ली बहनों के खातों में आए 1552 करोड़ रुपए सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला से जारी की राशि; नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

Posted on

April 16, 2025

by india Khabar 24

 

(कार्यक्रम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी नृत्य किया)

मंडला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में 1552.38 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की है। मुख्यमंत्री यादव बुधवार को मंडला जिले के टिकरवारा गांव पहुंचे। यहां आयोजित जनकल्याण कार्यक्रम में उन्होंने सिंगल क्लिक से राशि जारी की। योजना के तहत हर हितग्राही को 1250-1250 रुपए की राशि मिली है।

सीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 56.68 लाख हितग्राहियों को 340.13 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की।

इससे पहले कार्यक्रम में आए सीएम का मंडला के पारंपरिक शैला नृत्य से स्वागत किया गया। सीएम डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में भी शामिल हुए। सामूहिक विवाद में 1120 जोड़ों का विवाह गठबंधन में बंधने जा रहे है। सीएम ने सभी नवविवाहित जोड़ों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।​​​​​​​​​​​​​​

मंगलवार को हल्दी और संगीत का कार्यक्रम हुआ

इससे पहले मंगलवार की शाम को हल्दी और संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री और मंडला विधायक संपतिया उइके ने परंपरागत शैली में जमकर डांस किया। कार्यक्रम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी नृत्य में भाग लिया।

Posted on

April 16, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment