pub-1657030687483830

जबलपुर के पटवारी पर जमीन घोटाले में FIR गिरफ्तारी के विरोध में 3 दिन की हड़ताल पर पटवारी संघ, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Posted on

January 18, 2025

by india Khabar 24

 

जबलपुर किसान की शिकायत पर पटवारी राजेंद्र कुंजे की गिरफ्तारी से पटवारी संघ में आक्रोश है। गिरफ्तारी के विरोध में पटवारी संघ ने तीन दिन की हड़ताल की घोषणा की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेश के 22 हजार पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
मामला शहपुरा तहसील के चरगंवा थाना क्षेत्र का है। यहां एक किसान ने शिकायत दर्ज कराई कि पटवारी राजेंद्र कुंजे ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसे मृत दिखाकर जमीन का घोटाला किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पटवारी को गिरफ्तार कर लिया।

पटवारी संघ की जिलाध्यक्ष मुक्ता चौकसे का आरोप है कि पुलिस ने नियोक्ता अधिकारी को सूचित किए बिना ही पटवारी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि यह मामला एक लोक सेवक के पदीय कर्तव्य से जुड़ा है, जिसकी शिकायत नियोक्ता अधिकारी को दी जानी चाहिए थी।
विरोध स्वरूप पटवारी संघ ने एसपी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया और कलेक्टर से भी मुलाकात की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे ने पटवारी संघ को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। पटवारी हर्षिता सिंह ने बताया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

कलेक्टर ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन

इस मामले में कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा कि पटवारी के खिलाफ जो मामला दर्ज हुआ है, उसके लिए एसडीएम और तहसीलदार को जांच के लिए कहा गया है। अगर कहीं कोई नाम गलत चढ़ाया गया है या फिर कहीं कोई गफलत हुई है, तो राजस्व रिकार्ड के बारे में एसडीएम और तहसीलदार ही बता पाएंगे। उन्होंने कहा की ये बात सही है की एफआईआर दर्ज करने के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों से कोई मार्गदर्शन नहीं लिया गया है। लिहाजा इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

Posted on

January 18, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top