pub-1657030687483830

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्गत रानी दुर्गावती जिला में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई

Posted on

October 25, 2024

by india Khabar 24

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्गत रानी दुर्गावती जिला सभी प्रखंडो में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता सेवा सप्ताह 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के बीच विवेकानंद प्रखंड, हनुमान प्रखंड, दीनदयाल प्रखंड, माधव प्रखंड, बिरसा मुंडा प्रखंड, जयप्रकाश प्रखंड एवं हरिहर प्रखंड में भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई, कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र का पूजन अर्चन किया गया, तत्पश्चात प्रांत के सामाजिक समरसता प्रमुख संतोष चौबे जी, के द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन एवं उनके द्वारा रचित रामायण के संबंध में विचार व्यक्त किया गया, कि महर्षि वाल्मीकि जी सामाजिक समरसता के प्रतीक थे उन्होंने भेदभाव और छुआछूत को महत्व न देकर केवल सामाजिक समरसता की प्रेरणा दी। रामायण में प्रेम, त्याग, तप व सेवा भक्ति की भावनाओं को महत्व दिया गया है। महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना करके हर किसी को सतमार्ग पर चलने की राह दिखाई। कार्यक्रम में
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे

Posted on

October 25, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top