pub-1657030687483830

2 अक्टूबर गाँधी जयंती के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन निस्वार्थ सेवा समिति के द्वारा गाँधी चौक‌ ग्राम तरदा मे रखा गया, रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, विधायक फूलसिंह राठिया ने रक्तदाताओं का किया उत्साहवर्धन

Posted on

October 2, 2024

by india Khabar 24

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

तरदा//विकासखंड करतला जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम तरदा गांधी चौक बस स्टैंड में निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर का उद्धघाटन रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने किया, इस मौके पर विधायक फूलसिंह राठिया का पुष्पगुच्छ देकर संस्थान के पदाधिकारीयों ने स्वागत किया। विधायक ने इस कार्यक्रम की आयोजन के लिए निस्वार्थ सेवा संस्थान की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि‌ यह संस्थान समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है, रक्तदान करने से किसी की जिंदगी बचती है

उन्होंने कहा कि लोगों को यह भ्रांतियां है।कि रक्तदान से कमजोरी आती है उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। इसे उसी को फायदा है इससे किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती है। कार्यक्रम में दोपहर से शाम तक रक्तदान करने वालों का ताता लगा रहा इससे पहले ब्लड बैंक को सजाया भी गया था निस्वार्थ सेवा संस्थान के डॉक्टर ने अपने संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला उन्होंने भी रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। रक्तदान करने के लिए भारी संख्या में हमारे युवा भाई लोग अपना रक्तदान किये।


कार्यक्रम में यह रहे मुख्य रूप से मौजूद
शांति स्वरूप महंत,अमर खांडे, मुन्ना केवट, गत्तू, श्रवण कुमार राठिया, प्रकाश दास, संतोष पटेल, कोमल पटेल, राजकुमार कौशिक,रथराम पटेल, एवं निस्वार्थ सेवा समिति के सभी सदस्य ब्लड बैंक के डॉक्टर एवं समस्त स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

Posted on

October 2, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मध्य प्रदेश में 28 सितंबर से शुरू हो रहे 10 दिवसीय विशेष ट्रैफिक चेकिंग अभियान को लेकर पुलिस मुख्यालय (परिवहन एवं शोध संस्थान), भोपाल द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश में 28 सितंबर से शुरू हो रहे 10 दिवसीय विशेष ट्रैफिक चेकिंग अभियान को लेकर पुलिस मुख्यालय (परिवहन एवं शोध संस्थान), भोपाल द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

Scroll to Top