pub-1657030687483830

विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार द्वारा अपने गृह ग्राम में तिरंगा हाथ में लेकर निकाली गई सविधान यात्रा

Posted on

August 15, 2024

by india Khabar 24

 

 

धर्मेन्द्र कुमार महंत

 

रायगढ़/लैलूंगा ब्रेकिंग :- आज दिनांक 14/08/2024 को विधान सभा क्षेत्र लैलूंगा के लोकप्रिय विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार द्वारा अपने गृह ग्राम कोंजेमुरा में बड़े ही धूमधाम से समस्त ग्राम वासियों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर निकाली गई सविधान यात्रा जिसमे सबसे पहले बाबा अंबेडकर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पूजा आरती की गई फिर भजन कीर्तन किया गया साथ ही गांव के गली मोहल्ले में बाजे गाजे के साथ नारे लगाते हुए भ्रमण किया गया अंततः विधायक द्वारा सविधान के प्रति आदर भावना व्यक्त की गई साथ ही देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी के बारे में ग्रामीणों को बताया एवं एक अच्छा नागरिक बनने की अपील की और कहा कि यह यात्रा हमें सविधान के मूल्यों को अपने जीवन में उतारने एवं एक बेहतर भविष्य के लिए काम करने के लिए प्रेरित करती है।

इस सविधान यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहारी लाल पटेल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तमनार,माणिकचंद पटनायक उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस तमनार,लालचंद साहू सेवादल,वासुदेव महामंत्री,लक्ष्मण निषाद उपाध्यक्ष,नरेश ठाकुर,नरसिंह साहू,गीता राठिया,संतोषी राठिया महिला कांग्रेस सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।।

Posted on

August 15, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top