pub-1657030687483830

आज 14 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन दाखिल

Posted on

April 19, 2024

by india Khabar 24

अब तक 30 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन पत्र क्रय
अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा// लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 04 कोरबा के लिए आज 14 अभ्यर्थियों ने जिला कार्यालय पहुंचकर नाम निर्देशन पत्र जमा किया। जिसके अंतर्गत श्री प्रताप सिंह भानु, निर्दलीय, श्री पालन सिंह, निर्दलीय, श्री सोबरन सिंह सैमा, निर्दलीय, श्रीमती रेखा तिवारी, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी, सुश्री प्रियंका पटेल, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर, सुश्री सरोज पाण्डेय, भारतीय जनता पार्टी, श्रीमती शांति बाई मरावी, निर्दलीय, श्री केवल भारती गोस्वामी, निर्दलीय, श्री श्याम सिंह मरकाम, गोंगपा, श्री राजेश पाण्डेय, निर्दलीय, दिलीप मिरी निर्दलीय, सुशील विश्वकर्मा, भारतीय जनता सेक्युलर पार्टी, श्री जयचंद्र सोनपाकर, निर्दलीय एवं कमाल खान, निर्दलीय शामिल हैं।
नामांकन पत्र क्रय करने के क्रम में आज कुल 13 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र क्रय किया। जिसके अंतर्गत सुशील कुमार विश्वकर्मा भारतीय जनता सेक्यूलर पार्टी, प्रशांत डेनिएल सर्व आदि दल, शांति बाई मरावी निर्दलीय, कल्याण सिंह तंवर छत्तीसगढ़िया पार्टी, अमरीका करपे निर्दलीय, निर्दोष कुमार यादव निर्दलीय, संतोष शर्मा निर्दलीय, शेख रउफ निर्दलीय, राजन पाण्डेय निर्दलीय, शिवपूजन सिंह निर्दलीय, कौशल्या पोर्ते निर्दलीय, पुरूषोत्तम दास मानिकपुरी निर्दलीय, संतोष कुमार खुंटे अम्बेडकराई पार्टी ऑफ इंडिया ने नामांकन पत्र क्रय किया। अब तक कुल 30 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किया है।

Posted on

April 19, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top