pub-1657030687483830

गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन नारायणगंज ने मनाई विश्वरत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 133वीं जन्म जयंती

Posted on

April 16, 2024

by india Khabar 24

संविधान के प्रस्तावना का वाचन कर जी एस यू ने लिया शपथ।

दुलीचंद मार्को की रिपोर्ट

नारायणगंज/मंडला: गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन ब्लॉक शाखा नारायणगंज के तत्वाधान में विश्व रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 133वीं जन्म जयंती पर भव्य रूप से आयोजन कर रैली के साथ संपन्न की गई। जीएसयू ने कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर जी के तेलचित्र पर गोंगों पूजन के साथ भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन कर कार्यक्रम को प्रारंभ की इसके बाद क्रमशः अतिथि स्वागत उद्बोधन सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वलपाहार के साथ भव्य रूप से रैली का भी आयोजन किया गया। जोकि थाने चौराहे से होते हुए बस स्टेंड नारायणगंज में रेला पाटा कर एक संदेश भरे गीत में थिकरते हुए संपन्न किया गया।

एसटी एससी ओबीसी के मसीहा थे बाबा साहब।

संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जंयती के अवसर पर मदन कुलस्ते अपने वक्तय में कहा की बाबा साहब भारत के स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद के सुधारों में भी अहम योगदान दिया है. इसके अलावा बाबासाहेब ने भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके जीवन को जानने पर पता चलता है कि भीमराव अंबेडकर अध्ययनशील और कर्मठ व्यक्ति थे। अपनी पढ़ाई के दौरान उन्होंने अर्थशास्त्र, राजनीति, कानून, दर्शनशास्त्र और समाजशास्त्र का अच्छा ज्ञान प्राप्त किया था।
उनको अपने जीवन में अनेक सामाजिक बाधाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने अपना सारा जीवन पढ़ने-लिखने व ज्ञान हासिल करने में नहीं बिताया. उन्होंने अच्छे वेतन वाले उच्च पदों को ठुकरा दिया, क्योंकि वह अपना जीवन समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित कर दिया था. उन्होंने दलित वर्ग के उत्थान के लिए भरसक प्रयास किये।

ये रहे मौजूद

मदन कुलस्ते वरिष्ठ समाजसेवी, संदीप परस्ते जीएसयू अध्यक्ष, सेवा राम पांड्रो, पूरन मरावी, ललिता धुर्वे जिला पंचायत सदस्य, धन्नू मरावी वरिष्ठ समाजसेवी, धन्नी परस्ते युवा पत्रकार, गर्जन मरावी, पूनम पन्द्राम, दुगेश्वरी, शर्मिला नंदू नरेती, यशवंत सेव कुमार प्रदीप उइके शनिलाल , मिलथेस गीता, एवं जीएसयू समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के कार्यकर्ताओं सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Posted on

April 16, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top