संवाददाता – साबिर खान
केवलारी

केवलारी विकासखण्ड के छोटे से गांव सहजपुरी मे निवास करने वाले संतोष चंद्रपुरिया बहुत ही लगनशील और मेहनती है, पैरों से विकलांग छोटे से परिवार से होने के बावजूद उन्होने अपनी शिक्षा ग्रहण करने मे कोई कोर कसर नही छोडी, उन्होने स्नातक की पढाई करने के साथ साथ कम्प्यूटर से आईटीआई भी किया, शासकीय सेवा मे कोशिश करने के बाद जब किस्मत ने साथ नही दिया तो उन्होने हार नही माना उन्होने ने बिना किसी मदद के स्वयं के पैसों से एक ई रिक्शा खरीदा और उससे केवलारी नगर से यात्रियों को लाना ले जाना करने लगे, वे न्युनतम गति मे वाहन चलाते है, निर्धारित सवारी बेठालतेहै, किफायती किराये मे यातायात नियमों का पालन करते हुए परिवाहन करते है, और उन्हे इस काम से अच्छी आमदानी हो जाती है, वे इससे बहुत प्रसन्न है, वे समाज को इस माध्यम से संदेश देना चाहते है कि किसी भी परिस्थिति मे हार न मानकर लगातार संघर्ष करने से मंजिल को पाया जा सकता है, कोशिश की जावे तो हर व्यक्ति मे कुछ करने का साहस होता है,




