pub-1657030687483830

हर्षोल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Posted on

January 26, 2024

by india Khabar 24

कलेक्टर ने मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, ली परेड़ की सलामी

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मनमोहा

शहडोल 26 जनवरी 2024- शहडोल जिले में 75 वॉ गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह संभागीय मुख्यालय के महात्मा गॉधी स्टेडियम में आयोजित किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर वंदना वैद्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड़ की सलामी ली। उन्होंने परेड़ का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के साथ किया तथा गगन में रंग बिरंगे गुब्बारे मुक्त किये। गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस बल की टुकड़ियों ने हर्ष फायर किया एवं राष्ट्रगान की धुन के साथ तिरंगें झण्डे को सलामी देने के लिये आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया।


मार्च पास्ट परेड़ कमॉडर सूबेदार राजमति परस्ते, परेड-2 सूबेदार अभिनव राय के नेतृत्व मंे किया गया।
मार्च पास्ट में 29 वीं वाहिनी बी कम्पनी विसबल कैम्प शहडोल उप निरीक्षक सत्यप्रकाश तिग्गा, जिला बल शहडोल-1,2,3, होमगार्ड. वन विभाग दक्षिण वनमण्डल, एनसीसी सीनियर, एनसीसी जूनियर, स्काउड गाइड बालिका एवं बालक, रेडक्रॉस बालक एवं बालिका एवं शौर्य दल की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। कलेक्टर एवं समारोह की मुख्य अतिथि वंदना वैद्य ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए दी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुये कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत इक्कीसवीं सदी के ऐसे रोमांचक दौर से गुजर रहा है, जब सबका विकास लोकतंत्र का शरीर और राम राज्य लोकतंत्र की आत्मा बन गए हैं। विकसित भारत-संकल्प यात्रा वर्ष-2047 तक भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने की मोदी जी की गारण्टी का प्रतीक बनकर उभरी है। यह यात्रा मोदी जी के मन और प्रदेश के जन-जन के बीच जीवंत संवाद का माध्यम बनी है। मोदी जी की गारण्टी वाली गाड़ी गाँव-गाँव, नगर-नगर पहुँची और उन वंचितों की जिन्दगी बदलने का माध्यम बनी, जो अब तक सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए थे।

आज 26 जनवरी को इस यात्रा का समापन है और मुझे यह कहते हुए खुशी है कि यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में 50 लाख से भी अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया है। यात्रा में सम्पूर्ण प्रदेश में 2 करोड़ से अधिक नागरिकों का उमंग और उल्लास के साथ शामिल होना यह सिद्ध करता है कि एमपी के मन में मोदी जी हैं और मोदी जी के मन में एमपी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य सरकार 161 बंदियों को जेल से रिहा करने जा रही है। आज का दिन इन सभी कैदियों और उनके परिवारजनों के जीवन में खुशियों और आशाओं से भरी एक नई जिन्दगी की सुबह लेकर आया है। माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर दिनांक 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण एवं युवा ऊर्जा पर केन्द्रित मकर संक्रांति उत्सव मध्यप्रदेश में उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश की एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खातों में एक हजार 576 करोड़ रुपए से अधिक की राशि और 56 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 341 करोड़ रुपए की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि अंतरित की गई। उन्होंने कहा कि यह एक अद्भुत संयोग है कि राष्ट्र-पर्व के ठीक पहले राष्ट्र-गर्व के एक महान प्रसंग ने अयोध्या में स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। विश्व हृदय सम्राट हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामय उपस्थिति में नव-निर्मित श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की भव्यातिभव्य प्राण प्रतिष्ठा से भारत में राम राज्य की संकल्पना जीवंत और जयवंत हो गई। रोम-रोम में बसने वाले श्रीराम के स्वागत में घर-घर में दीवाली मनाई गई और मंदिर-मंदिर दीप जलाए गए, भजन-कीर्तन किए गए। काल के केन्द्र भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन से 5 लाख लड्डू प्रसाद के रूप में मध्यप्रदेश की मिठास अयोध्या भेजी गई। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का पर्व पूरे प्रदेश में अध्यात्म और आस्था के उत्सव के रूप में मनाया गया। सभी जिलों में प्रभात फेरियाँ, कलश यात्राएँ निकाली गईं, विशेष स्वच्छता अभियान चलाए गए। मंदिरों, पवित्र नदियों और जलाशयों में दीपदान किए गए।

सभी शासकीय भवनों को रोशनी से जग-मग किया गया। श्रीराम कथा सप्ताह में गायन, कथा वाचन, श्रीरामचरित मानस पाठ आधारित प्रतियोगिताओं, भजन संध्याओं, नृत्य नाटिकाओं एवं परिचर्चाओं का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश की धरती से होकर श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के जगह-जगह स्वागत-सत्कार में प्रदेशवासियों ने फूल और दिल दोनों बिछा दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 35 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता श्रमिकों को लाभ देते हुए सरकार ने तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 3 हजार रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा कर दी है। प्रदेश के 5 करोड़ 30 लाख गरीब हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के तहत 11 लाख से अधिक गरीब परिवारों द्वारा पोर्टेबिलिटी के माध्यम से प्रतिमाह राशन प्राप्त किया जा रहा है। जल जीवन मिशन में अब तक लगभग 67 लाख घरेलू नल कनेक्शन लगाये जा चुके हैं और ग्रामीणों को घर पर ही नल का शुद्ध जल प्राप्त हो रहा है। आयुष्मान भारत योजना में लगभग 34 लाख गरीबों का निःशुल्क उपचार किया जा चुका है। कुल 12 प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 56 लाख 83 हजार से अधिक हितग्राहियों को लगभग 341 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान इस महीने किया गया है। दीनदयाल रसोई योजना के केन्द्रों की संख्या अब 56 से बढ़कर 191 हो गई है। जनजातीय गौरव दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) प्रारंभ कर विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र विकास की क्रांतिकारी शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल जिलों में 7 हजार 300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से आँगनवाड़ी केन्द्रों, छात्रावासों, बहुउद्देशीय केंद्रों, सड़कों, पुलों और आवासों के निर्माण से 23 जिलों की 4 हजार 597 बसाहटों में निवास करने वाले बैगा, सहरिया एवं भारिया जनजाति के 11 लाख से अधिक भाई-बहन लाभान्वित होंगे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज महात्मा गांधी स्टेडियम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। गणतंत्र दिवस समारोह में अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम अमिता चपरा,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा, विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह, एडीजी डीसी सागर, डीआईजी सविता सोहने,पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल,नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, समाजसेवी श्री कमल प्रताप सिंह, संतोष लोहानी सहित लोकतंत्र सेनानी, पार्षदगण, पत्रकारगण,समाजसेवी एवं विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडेय अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल एवं अरूणिमा सिंह द्वारा किया गया शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

January 26, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top