pub-1657030687483830

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दूरस्थ ग्रामों में आयोजित किए जा रहे शिविर

Posted on

January 8, 2024

by india Khabar 24


प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश वाचन, लघु चल चित्रों के माध्यम से शिविर के उद्देश्य की दी जा रही जानकारी
मेरी कहानी मेरी जुबानी जैसी गतिविधियों से आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु किया जा रहा प्रेरित
योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचे लोग


अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के सभी जनपदों के निर्धारित स्थानों में कार्ययोजना अनुसार सतत रूप से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड कटघोरा के ग्राम नावगंावकला व लोतलोतामें, जनपद पंचायत करतला के घाठाद्वारी व जर्वे में शिविर आयोजित किया गया। साथ ही कोरबा जनपद पंचायत के ग्राम केराकछार, मौहार दरगा, व बुदेली में, पोड़ी उपरोड़ा जनपद के झिनपुरी, व बुढ़ापारा, कुरथा में तथा विकासखंड पाली के ग्राम परसदा, बापापूती व शिवपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया गया।
इन शिविर स्थलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन भी पहुंच रही है। जिसका स्वागत ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक तरीके से किया गया। मोबाइल वैन के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य की जानकारी आमजनों को दी गई। शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है।


शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। साथ ही क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कटघोरा में कांग्रेसियो ने किया स्वागत

Posted on

January 8, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top