
शहडोल दिनांक 29/ 12/ 2023 शंभू नाथ विश्वविद्यालय जिला शहडोल में आयोजित होने वाले दिशांत समारोह में महामहिम राज्यपाल मध्य प्रदेश मंगू भाई पटेल जी का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसको दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 27 दिसंबर को पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डीसी सागर एवं शहडोल पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा शंभू नाथ विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया इस दौरान दोनों अधिकारियों ने व्ही आईपी रूट कार्यक्रम स्थल पार्किंग व्यवस्था जमुई हेलीपैड आदि का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए एवं विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं संवाद भी किया इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर राम शंकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू लता पटले उपुअ0 महिला सुरक्षा अंकिता शुल्या एसडीओपी धनपुरी अभिनव मिश्रा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट


