लालबर्रा।
19 सितम्बर को जबरन अवैधानिक रूप कंजई बेरियल निवासी मोहम्मद फिरोज खान द्वारा गुंडागर्दी पूर्वक कंजई रोजगार सहायक सीताराम पंचेश्वर के साथ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए बदतमीजी की गई जबकि रोजगार सहायक की कोई गलती नहीं थी। इस घटना को तत्काल संज्ञान में लेकर थाना प्रभारी से बात कर ऐसे अपराधिक तत्व के विरुद्ध धारा 332, 353 और भादवि की अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत कराकर अपराधी न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है। ग्राम युवा सरपंच एडवोकेट आनन्द बिसेन ने बताया कि फिरोज खान की जमानत पर रोजगार सहायक व ग्राम पंचायत की ओर से आपत्ति लगाकर जमानत निरस्त कराई जाएगी। कोई भी व्यक्ति कानून से बढ़कर नहीं और कानून को हाथ में नहीं ले सकता।
Views: 70



