pub-1657030687483830

रक्तदान प्रेरणादायी, रक्‍त की हर बूंद की कीमत को सभी समझें: डॉ जामदार स्व-प्रेरणा से रक्तदान करना सराहनीय महापौर एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित

Posted on

September 18, 2023

by india Khabar 24

 

आईसीडब्‍लूसीएस
170 यूनिट से अधिक रक्त का संग्रह

जबलपुर,

हमारे जीवन में रक्त की एक-एक बूंद की बहुत कीमत होती है और इसकी कीमत उस समय और बढ़ जाती है जब
किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होती है. निश्चित रूप से रक्तदान महादान तो है ही पर जिस खुशी के साथ यहां
मौजूद लोगों ने रक्त दिया है वह अपने आप में बहुत प्रेरणादायी है। यह बात मध्‍यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्‍यक्ष डॉ.
जीतेन्‍द्र जामदार ने सोमवार को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी एवं आईसीडब्लूसीएस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित
विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए कही। उत्साह से भरे इस शिविर में 170 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, सचिव रेडक्रॉस सोसायटी आशीष दीक्षित और आईसीडब्लूसीएस के चेयरमैन ओके
राजगोपालन ने दीप प्रज्जवलन कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।


महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि स्व-प्रेरणा से रक्तदान करना बहुत अच्छी बात है। यहाँ से निकला
सन्देश समाज के हर वर्ग में जाना चाहिए। इससे इस शिविर की सार्थकता और बढ़ जाएगी। ओके राजगोपालन ने कहा कि
आईसीडब्लूसीएस के सभी साथी अपनी स्वेच्छा से समय-समय पर रक्तदान करते हैं। यहां मौजूद कर्मियों का उत्साह बता रहा है
कि वे रक्तदान के लिए स्वप्रेरित हैं। आईसीडब्लूसीएस सोसाइटी मानव जीवन के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन हमेशा आगे
बढ़कर करती रहेगी। मात्र 2 घंटे के भीतर 170 यूनिट से भी अधिक रक्तदान होने की जानकारी पर सचिव रेडक्रॉस आशीष
दीक्षित द्वारा रक्तदानियों का हौसला बढ़ाया। श्री दीक्षित ने कहा की आईसीडब्लूसीएस की यह पहल वाकई में सराहनीय है।
रक्तदान शिविर में डॉ अमित जैन, अमितोष भल्ला, अमित पांडे (रक्तदान शिविर प्रभारी), डॉक्टर नितेश पांडे, सुनील गर्ग सदस्य
रेडक्रॉस सोसाइटी सहित समिति के अनेक कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Posted on

September 18, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top