pub-1657030687483830

ऑपरेशन मुस्कान के तहत घुघरी पुलिस की कार्रवाई, बच्चियों और उनके परिजनों के चेहरे में आई मुस्कान

Posted on

August 6, 2023

by india Khabar 24

2 बच्चियों को घुघरी पुलिस ने दिल्ली से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

रिपोर्ट – पूजा ज्योतिषी मण्डला

पुलिस गुमशुदा लोगों को खोजने के लिए ऑपरेशन मुस्कान चला रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस थाना घुघरी व पुलिस चौकी सालवाह द्वारा दो बालिकाओं को दिल्ली से दस्तयाब किया गया। जानकारी अनुसार चौकी सलवाहा थाना घुघरी के अंतर्गत अपराध क्रमांक 129 / 23 धारा 363 और अपराध क्रमांक 133 /23 धारा 363 आईपीसी के तहत चौबा टोला और ग्राम क्षेत्र की बालिकाएं दिल्ली में तलाशी के दौरान मिली जिन्हें पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन अभिमन्यु अभियान व ऑपरेशन मुस्कान के तहत दस्तयाब किया गया। दस्तयाब के बाद उक्त बालिकाओं को उनके परिजनों को सौंपा गया।

पुलिस ने बच्चियों और उनके माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान लौटाने में सफलता हासिल की है। उक्त कार्रवाई में घुघरी थाना प्रभारी कमलनेत्री चौधरी, प्रधान आरक्षक खेमसिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक श्याम लाल मरावी, महिला आरक्षक जयश्री उइके, सलवाह चौंकी प्रभारी कामेश धूमकेती की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Posted on

August 6, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top