pub-1657030687483830

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बहनों के जीवन में नया बदलाव और खुशहाली आएगी- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी।

Posted on

June 12, 2023

by india Khabar 24


रायसेन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना राषि वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
स्वास्थ्य मंत्री चौधरी तथा विधायक रामपाल सिंह ने लाड़ली बहनों के साथ दीप प्रज्जवलित कर मनाया उत्सव की गई आकर्षक आतिशवाजी।

रायसेन :-जिले में बीते दिन रविवार 11 जून 2023 को जहां पर रायसेन वन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना राशि वितरण कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी तथा सिलवानी विधायक रामपाल सिंह द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत भी किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज रायसेन सहित प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेष की सभी लाड़ली बहनों के बैंक खाते में एक साथ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत एक-एक हजार रूपए की राशि अंतरित की गई है। आज लगभग 1200 करोड़ रूपए की राशि लाड़ली बहनों के खाते में जमा की गई है। अब प्रत्येक महीने 10 तारीख को लाड़ली बहनों के बैंक खाते में यह राशि जमा हो जाया करेगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि रायसेन नगर में आठ हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में राशि जमा की गई है। सम्पूर्ण जिले में दो लाख 34 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में राषि जमा की गई है। लाड़ली बहना योजना के प्रति सम्पूर्ण प्रदेष में उत्साह और खुशी का वातावरण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू की गई है। इससे बहनों का आत्म-विश्वास घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन से बहनों के जीवन में नया बदलाव और खुशहाली आएगी। माँ, बहन और बेटियों के कल्याण के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।

प्रदेश में किया जा रहा है महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण

कार्यक्रम में सिलवानी विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकल्प लिया था कि मातृशक्ति का सम्मान बढ़ाऊगां। उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाऊगां। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। जिसमें माताओं-बहनों के खाते में हर महीने एक-एक हजार रूपए की राशि जमा की जाएगी। विधायक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान की योजनाओं की वजह से आज बेटियाँ अब बोझ नहीं, वरदान हैं। प्रदेश में बेटियों की शादी बोझ न रहे। इसके लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना लागू की गई थी। इसके बाद वर्ष 2006 में लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई गई। जिससे लिंगानुपात में सुधार आया है। वर्ष 2012 में एक हजार बेटों पर 912 बेटियाँ जन्म लेती थी। अब यह अनुपात 956 हो गया है। बेटियों के जन्म लेने पर लोग अब खुशियाँ मनाते हैं। विधायक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में महिलाओं का सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण किया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय निकायों के निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा है। महिलाएँ स्थानीय प्रशासन में अच्छी भागीदारी निभा रही हैं। बेटियों को पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत और शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्र्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने भी संबोधित किया। कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा कि तीन माह पहले मुख्यमंत्री चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई थी। आज रायसेन सहित प्रदेश की लाड़ली बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रू की राशि जमा की गई है। रायसेन जिले में दो लाख 34 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खाते में राशि जमा की गई है। जिले में योजना के सफल क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों। अधिकारियों तथा मैदानी अमले ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रायसेन वन परिसर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी विधायक सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष मीणा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों। अधिकारियों और लाड़ली बहनाओं ने जबलपुर में आयोजित मुख्यमंत्री चौहान के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा व सुना। कार्यक्रम स्थल वन परिसर प्रांगण में लाड़ली बहनाओं द्वारा दीपों की रंगोली बनाकर लाड़ली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार व्यक्त किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी तथा सिलवानी विधायक सिंह ने लाड़ली बहनों के साथ दीप प्रज्जवलन कर उत्सव मनाया। इस दौरान आकर्षक आतिशवाजी भी की गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।

राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन।

Posted on

June 12, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

Scroll to Top