pub-1657030687483830

कोरबा कलेक्टर ने कोषालय पंजी और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Posted on

April 5, 2023

by india Khabar 24

कोरबा/छत्तीसगढ़

कोरबा//कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कोषालय के पंजियों का सत्यापन करने के साथ ही स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में रखे गये जूडिसियल और नान जूडिसियल स्टाम्प टिकट सहित रखे गये अन्य सामग्रियों का अवलोकन करने के साथ ही पंजी में अंकित सभी सामग्रियो का मिलान एवं भौतिक सत्यापन किया।
उल्लेखनीय है कि हर छः माह में जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी जसपाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर झा द्वारा कोषालय में देयकों की जमा से लेकर पासिंग की प्रक्रिया एवं जिले में लंबित पेंशन प्रकरणों की जानकारी ली गई। देयकों को समय सीमा में निराकरण करने एवं पेंशन प्रकरणों को डीडीओ से समन्वय कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

April 5, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

Scroll to Top