भूतेश्वर दरबार में अभिषेक करते हुए। एवं गोपालपुर पंचमुखी हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन भी संपन्न हुआ।
रायसेन/-जिले में बीते दिन मंगलवार 28 मार्च 2023 को मुख्यालय के गोपालपुर पंचमुखी हनुमान मंदिर पर रोजगार सहायक सचिव संघ द्वारा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सुंदरकांड का सफल आयोजन संपन्न हुआ। जहां पर मध्य प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड का आयोजन सचिव संघ द्वारा किया गया। वही बीते सोमवार 27 मार्च 2023 को जिला मुख्यालय के सागर मार्ग पर स्थित पठारी टपरा के पास मेन रोड पर स्थान भूतेश्वर धाम भोले के दरबार में रोजगार सहायक सचिव संघ ने अभिषेक भी किया है। जहां पर नवरात्रि के पावन अवसर पर अखंड ज्योति प्रज्वलित करते हुए। रोजगार सहायक सचिव संघ के द्वारा। मां का दरबार स्थान हिंगलाज देवी बाड़ी में अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं अखंड पीठ परवलिया मां के दरबार में अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं जिले के भोपाल सागर मार्ग खंडेरा तीर्थ स्थान पर विराजमान छोले वाली माता दरबार में दीप प्रज्वलित की गई। एवं जिले के थाना उमरावगंज क्षेत्र में गुदावल ग्राम के पास कंकाली मां के दरबार पर भी रोजगार सहायक संघ सचिवों ने जिला अध्यक्ष के साथ में अखंड ज्योति को प्रज्वलित करते हुए। मध्य प्रदेश मामा शिवराज सरकार की सद्बुद्धि के लिए। मां जगत जननी नवदुर्गा से रोजगार सहायक सचिव संघ ने प्रार्थना की है। और मां से अपनी मुरादे मांगी हैं। रोजगार सहायक सचिव संघ जिला अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत के साथ बड़ी संख्या में रोजगार सहायक सचिवों की संख्या बीते दिन 13 मार्च 2023 से आगामी समय अनिश्चित कालीन हड़ताल पर संघ द्वारा। नियमित वेतन वृद्धि एवं नियमितीकरण वेतन वृद्धि को बढ़ाई जाने के लिए। शिवराज सरकार से मांग की जा रही है। जहां पर संपूर्ण जिला रायसेन मध्य प्रदेश के रोजगार सहायक सचिवों की हड़ताल अनिश्चितकालीन के लिए जारी है। रोजगार सहायक सचिव संघ के जिला अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत का कहना है। हमारे परिवार का भरण पोषण 9 हजार रुपए में नहीं हो पा रहा है। हमारे वेतन वृद्धि को बढ़ाई जाए। रायसेन जिले के समस्त स्थानों पर पूजन अर्चना आराधना करते हुए। रोजगार सहायक सचिव संघ। मध्य प्रदेश शिवराज सरकार की सद्बुद्धि के लिए। प्रार्थना करते हुए। मंदिरों के दरवाजे खटखटा रहे हैं भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। जहां पर आक्रोशित व्याप्त रोजगार सहायक सचिव संघ जिला अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत एवं ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह मीणा राजेश नायक बृजेश यादव लखन सिंह विशाल पटेल शिवराज अरुण सोनू गंगाराम आशीष कृष्णकांत हेमराज रूप सिंह हरिनारायण प्रवेश राकेश तेज सिंह भाव सिंह संजीव फैजान सहित बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी जा रही है।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन।